पायल घोष की शिकायत पर अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज

इमेज स्रोत, Prodip Guha
मुंबई पुलिस ने फ़िल्मकार अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ अभिनेत्री पायल घोष की शिकायत पर एफ़आईआर दर्ज कर ली है. पायल घोष ने साल 2013 में अनुराग के ऊपर अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है.
अनुराग कश्यप ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को 'आधारहीन' कह कर ख़ारिज किया है. मंगलवार को देर रात वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) , 354 (महिला की गरीमा को भंग करने के मकसद से किया गया हमला), 341 (ग़लत तरीके से अंकुश लगाना) और 342 (ग़लत तरीके से बंदी बनाना) के तहत दर्ज किया गया है.
उन्होंने आगे कहा है कि मामले की जांच चल रही है और अनुराग कश्यप को कथित तौर पर सात साल पुराने इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

इमेज स्रोत, @IAMPAYALGHOSH
पुलिस में दर्ज़ की गई शिकायत में पायल घोष ने आरोप लगाया है कि अनुराग कश्यप ने यारी रोड स्थित एक जगह पर 2013 में मेरे साथ बलात्कार किया.
उक्त पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पायल घोष और उनके वकील ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहाँ वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाने को कहा गया क्योंकि कथित तौर पर यह घटना जहाँ हुई थी, वो इलाक़ा वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पड़ता है.
वे ओशिवारा पुलिस स्टेशन इसलिए गए थे क्योंकि अनुराग कश्यप का दफ़्तर उस इलाके में पड़ता है.
पायल घोष के वकील नितिन सतपुते ने ट्वीट किया है, "आख़िरकार बलात्कार, महिला की गरीमा को भंग करने के मकसद से किए गए हमले, ग़लत तरीके से अंकुश लगाने और ग़लत तरीके से बंदी बनाने को लेकर एफआईआर दर्ज हो गई."
शनिवार को पायल घोष ने ट्वीट किया था, ''अनुराग कश्यप ने मेरे साथ ज़बरदस्ती की. नरेंद्र मोदी जी आपसे अनुरोध है कि इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई कीजिए और देश को पता चले कि हक़ीक़त क्या है. मुझे पता है कि यह कहना मेरे लिए नुक़सानदेह है और मेरी सुरक्षा ख़तरे में है. कृपया मदद कीजिए.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके बाद अनुराग कश्यप ने भी देर रात ट्वीट किया था कि, ''क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया. थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूँगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
अनुराग के वकील ने ट्वीट किया, "मेरे वकील अनुराग कश्यप इस झूठे आरोप से बहुत आहत है. यह पूरी तरह से ग़लत, दुर्भावनापूर्ण और बेईमानी भरा है."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकतेहैं.)
























