आपके सवाल, बीबीसी के जवाब

- Author, अमित बरुआ
- पदनाम, बीबीसी हिंदी सेवा प्रमुख
- प्रकाशित
भारतीय चुनाव, ज़ाहिर है कि एक निरंतर प्रक्रिया है. अभी मई में हुए संसदीय चुनाव की ख़ुमारी उतरी ही थी कि महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की बारी आ गई.
इस समय मतगणना हो रही है और सभी की नज़रें इन तीनों राज्यों पर हैं और साथ ही वहां की इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर जिनमें उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला बंद है. बीबीसी में हमारी कोशिश रहेगी कि आप तक हम ताज़ा आंकड़े पहुंचा सकें.
हम आप तक मतगणना के ताज़ा रुझान और परिणाम पहुंचाएंगे. हमारे वरिष्ठ संपादकों और संवाददाताओं की टीम आपके सवालों के जवाब देने के लिए तैयार रहेगी.
पता नोट करें
इसलिए अपने सवाल और अपनी जिज्ञासाओं को हम तक पहुंचाते रहिए. हमारी कोशिश रहेगी कि हम उनका जवाब जल्द से जल्द आप तक पहुँचा सकें.
बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के पाठक अपने सवाल 09999688858 पर एसएमएस के ज़रिए भेज सकते हैं. या फिर हमें hindi.letters@bbc.co.uk पर मेल भेजें.
आपको जवाब देने का सिलसिला बृहस्पतिवार, 22 अक्तूबर को भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है.





















