अब कीजिए 990 रुपये में हवाई यात्रा

इमेज स्रोत, Reuters
विमानन कंपनी एयर एशिया इंडिया ने कहा कि वो यात्रियों को मात्र 990 रुपए में बैंगलोर से गोवा तक का सफ़र कराएगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार कंपनी अभी बेंगलुरु-गोवा मार्ग पर ही उड़ानों का परिचालन करेगी और सभी करों समेत इसका किराया 990 रुपये होगा.
नौ महीने तक तमाम क़ानूनी बाधाओं के बाद इसी महीने की शुरुआत में इस कंपनी को भारत के डाइरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन(डीजीसीए)ने विमान परिचालन की इजाज़त दी. एयर एशिया इंडिया 12 जून से अपनी उड़ानों का परिचालन शुरू करेगी.
एशिया में सस्ती हवाई सेवा उपलब्ध कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडिस ने कहा कि उड़ानों के लिए टिकट की बिक्री शुक्रवार शाम से शुरू हो जाएगी.
<link type="page"><caption> एयर एशिया इंडिया</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/05/140508_air_asia_india_approval_ra.shtml" platform="highweb"/></link> एयर एशिया, टाटा संस और अरुण भाटिया की टेलिस्ट्रा ट्रेडप्लेस का साझा उपक्रम है.
गुरुवार को फर्नांडिस ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इसकी पहली उड़ान 12 जून को शुरू होगी.
रूट तय नहीं है
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस उड़ान का रूट क्या होगा, क्योंकि कंपनी ने चेन्नई को अपना बेस बनाया है.
वर्तमान में देश में इंडिगो, स्पाइसजेट, गो एयर सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं. इनके अलावा जेट एयरवेज़ और सार्वजनिक एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया पूर्ण परिचालन वाली कंपनियां हैं.
एयर एशिया इंडिया काफ़ी समय से लॉंचिंग की तैयारी कर रही थी. कंपनी द्वितीय श्रेणी के शहरों में सस्ती हवाई सेवा उपलब्ध कराने पर अपना ध्यान केंद्रित करने की बात कह रही थी.
<link type="page"><caption> आखिरकार आ ही गई हवा से चलने वाली कार</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2013/12/131220_lego_car_air_powered_sr.shtml" platform="highweb"/></link>
पीटीआई के अनुसार, कंपनी के मुख्य कार्यकारी मिट्टू शांडिल्य ने कहा कि 12 जून को अपराह्न कंपनी का ए320 विमान उसकी पहली नियमित उड़ान पर निकलेगा.
शांडिल्य ने कहा, ''एयरएशिया की बुकिंग शुक्रवार शाम से शुरू हो जाएगी और रात साढ़े नौ बजे तक वेबसाइट पर किराया सूची उपलब्ध हो जाएगी.''
उन्होंने कहा, ''हमारा सामूहिक लक्ष्य है कि हर भारतीय को हवाई यात्रा करने का मौका मिले. इस वर्ष के अंत तक दस विमानों के बेड़े के साथ हम देश के दस शहरों को जोड़ने की उम्मीद करते हैं.''
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























