कोलकाता: मेट्रो यात्रियों ने गुजारे दो घंटे रेल सुरंग में

सोमवार सुबह कोलकाता के कई मेट्रो यात्रियों को तक़रीबन दो घंटे एक रेल सुरंग के अंदर गुजारने पड़े.
पार्क स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन से छूटने के कुछ देर बाद ही एक नॉन-एसी मेट्रो ट्रेन तकनीकी ख़राबी के कारण इस सुरंग में रुक गई.
मेट्रो रेलवे के प्रवक्ता आरएन महापात्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि मेट्रो ट्रेन में यह ख़राबी सुबह 11.25 बजे सुरंग में प्रवेश करते ही आ गई.
महापात्रा ने कहा, "सभी यात्रियों को सीढ़ियों के सहारे सुरंग के दोनों तरफ़ से बाहर निकाला लिया गया."
ट्रेन के सुरंग में फंस जाने से मेट्रो का सामान्य यातायात भी बाधित हुआ है.
इस बीच रेल अधिकारियों ने दमदम मेट्रो स्टेशन से सेंट्रल स्टेशन के बीच और महानायक उत्तम कुमार(टॉलीगंज) स्टेशन से कवि सुभाष (न्यू गढ़िया) स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा जारी रखी.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml " platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>





















