न्यूज़ अलर्ट: दोपहर तक पहुंचेगा हुदहुद

विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
प्रकाशित

चक्रवाती तूफ़ान हुदहुद रविवार दोपहर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम पहुंच सकता है. तूफ़ान का असर ओडिशा पर भी पड़ेगा.

इस दौरान क़रीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

प्रभावित इलाक़ों से लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा चुका है.

आईएसएल की शुरुआत

फ़ुटबॉल टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) रविवार से शुरू हो रहा है.

पहला मुक़ाबला कोलकाता में एटलेटिको डी कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जाएगा.

आईएसएल, कोलकाता

टूर्नामेंट 10 हफ़्ते चलेगा और इसमें कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, पुणे समेत आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं.

अलेसांद्रो डेल पियरो, लुइस गार्सिया, ज़ीको, निकोलस अनेल्का और मार्को मैटाराज़ी जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसमें शामिल हैं.

चुनावी हलचल

नरेंद्र मोदी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पंढरपुर और पुणे समेत राज्य में चार जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे.

महाराष्ट्र और हरियाणा में 15 अक्तूबर को विधान सभा चुनाव होने हैं और सभी राजनीतिक दल ज़ोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं.

कोबानी के लिए लड़ाई

कोबानी, सीरिया
इमेज कैप्शन, आईएस ने सीरिया और इराक़ के कई इलाक़ों पर क़ब्जा कर रखा है.

तुर्की की सीमा से लगे सीरियाई शहर कोबानी पर कब्ज़े के लिए कुर्द और चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों के बीच लड़ाई जारी है.

अमरीकी विमानों ने शहर में आईएस के ठिकानों पर बमबारी की है.

लेकिन कुर्दों का कहना है कि ज़मीनी लड़ाई में आईएस उन पर भारी पड़ रहा है.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>