इबोला: ज़करबर्ग ने दिए ढाई करोड़ डॉलर

प्रकाशित

सोशल मीडिया वेबसाइट फ़ेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने इबोला वायरस से निपटने के लिए ढाई करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है.

ज़करबर्ग ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल अमरीकी 'बीमारी नियंत्रण केंद्र' करेगा ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि ये वायरस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय तक स्वास्थ्य के लिए संकट न बना रहे.

अमरीकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने इबोला से निपटने के लिए दिए गए ज़करबर्ग के दान की प्रशंसा की है.

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार पिछले महीने इस महामारी से निपटने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलेन ने 90 लाख डॉलर दान किए थे.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अब तक इबोला वायरस के कारण 4,447 लोगों की मौत हो गई है.

इसके ज़्यादातर पीड़ित पश्चिमी अफ्रीकी देश सिएरा लियोन, लाइबेरिया और गिनी में हैं, लेकिन अमरीका और यूरोप के देशों में भी इस वायरस के कुछ मामले सामने आए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>