मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

प्रकाशित

मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे. उन्हें हरियाणा विधायक दल ने अपना नेता चुना है.

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटें हासिल कर बहुमत हासिल किया है. मनोहर लाल खट्टर के नाम की घोषणा से तय हो गया है कि राज्य की कमान गैर जाट नेता के हाथों में होगी.

60 साल के मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और करनाल से 63,773 मतों से चुनाव जीते.

इससे पहले वे संघ प्रचारक की भूमिका में थे. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताया जाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने उनके ही क्षेत्र करनाल से हरियाणा में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी.

मनोहर लाल कट्टर को पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का समर्थन हासिल है.

यही वजह है कि राज्य के मुख्यमंत्री पद की होड़ में मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर, राम बिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यू जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>