न्यूज़ अलर्ट: मोदी की झारखंड में रैली

प्रकाशित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी रैली करेंगे.

राज्य में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में 20 सीटों पर दो दिसंबर को वोट डाले जाएंगे.

मिस्र

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के ख़िलाफ़ 2011 में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या के मामले में आज अदालत फ़ैसला सुना सकती है.

इन प्रदर्शनों में लगभग 850 लोग मारे गए थे और मुबारक को सत्ता छोड़नी पड़ी थी.

मुलाक़ात

फ़लस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास अरब लीग की बैठक में हिस्सा ले सकते है. काहिरा में हो रही अरब देशों के विदेश मंत्रियों की इस बैठक में फ़लस्तीन की ताज़ा स्थिति पर चर्चा हो सकती है.

चुनाव

बहरीन की 40 सदस्यीय ससंद के लिए दूसरे चरण का मतदान आज होगा.

क्रिकेट

कोलंबो में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज दूसरा वन डे खेला जाएगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर प</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>र भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>