'हैप्पी रजनीकांत' टू दी बर्थडे

प्रकाशित

फ़िल्मी पर्दे पर असंभव को संभव कर दिखाने वाले और करोड़ों दिलों की धड़कन रजनीकांत का शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

रजनीकांत का जन्म बेंगलुरू में हुआ था. उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है. उनका बचपन काफ़ी ग़रीबी में बीता. फिल्मों और नाटक में अभिनय शुरू करने से पहले उन्होंने सामान उठाने वाले कुली से लेकर बसों में टिकट काटने वाले कंडक्टर तक का काम किया.

सोशल मीडिया पर रजनीकांत को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. हिंदी फ़िल्मों के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने दक्षिण के इस सुपरस्टार को जन्मदिन की बधाई देने वाले ट्विट को रीट्विट किए हैं.

अभिताभ और रजनीकांत कई फ़िल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं. इनमें गिरफ्तार और हम प्रमुख हैं. रोबोट, शिवाजी, मुथु और कोचाडियान रजनीकांत की प्रमुख तमिल फ़िल्में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रजनीकांत को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी है और उनकी लंबी आयु की कामना की है.

जन्मदिन की बधाई

रजनीकांत
इमेज कैप्शन, रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू में हुआ था

रजनीकांत की बेटी सौंदर्य रजनीकांत ने एक ट्विट को रीट्विट किया है, इसमें रजनीकांत के एक फैन ने उनका जन्मदिन मनाने के लिए छुट्टी मांगी है. उनकी कपंनी ने इस कर्मचारी की छुट्टी मंज़ूर कर ली है.

रजनीकांत कितने लोकप्रिय हैं उसका अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर चरन नाम के एक प्रशंसक ने जन्मदिन की मुबारक़बाद देते हुए लिखा है, हैप्पी रजनीकांत टू दी बर्थडे. यानि की जन्मदिन को ही रजनीकांत मुबारक़ हो.

वहीं एक प्रशंसक ने ट्विटर हैंडिल @apthamitra के ज़रिए रजनीकांत भारतीय फ़िल्मों का एकमात्र सुपरस्टार बताया है.

रजनीकांत की फ़िल्म लिंगा शुक्रवार दोपहर रिलीज़ हो रही है. ये फ़िल्म कानूनी दांव पेंच में फँसी हुई थी.

हालांकि ट्विटर पर साढ़े 11 लाख प्रशंसक होने के बाद भी रजनीकांत का अकाउंट 23 मई के बाद अपडेट नहीं हुआ है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>