सिडनी बंधक कांड: मोदी ने की निंदा

इमेज स्रोत, AFP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी के एक कैफे में लोगों को बंधक बनाए जाने की घटना की निंदा की है.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, "सिडनी की घटना परेशान करने वाली है. ऐसे गतिविधियां अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण हैं. मैं हर किसी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं."
सोमवार को एक बंदूकधारी ने सिडनी के कैफे में कई लोगों को बंधक बना लिया, जिसमें से अब तक पांच लोग बाहर निकल चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने लोगों ने संयम बनाए रखने की अपील की है.
इस बीच, पुलिस ने कहा है कि उन्होंने बंदूकधारी से संपर्क साध लिया है. कैफ़े के बाहर भारी संख्या में सशस्त्र अधिकारियों ने मोर्चा संभाल रखा है.
पुलिस प्रवक्ता ने कहा है कि अभी तक घटनास्थल से किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindin" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>





















