न्यूज़ अलर्ट: दिल्ली के नतीजों पर है नज़र
आज जिन खबरों पर नज़र है उनमें प्रमुख है दिल्ली का चुनावी नतीजा, बिहार में राजनीतिक उठपटक और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें भी.

इमेज स्रोत, AP
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की आज मतगणना होगी. मुख्य मुक़ाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में माना जा रहा है.

इमेज स्रोत, Manish Shandilya
बिहार जनता दल यूनाइटेड ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, लेकिन मांझी ने विधायकों के समर्थन का दावा किया है.
राज्य में जारी सियासी उठापटक पर भी रहेगी नज़र.

इमेज स्रोत, AP
इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी तेल बाज़ार पर अपनी रिपोर्ट जारी करेगी. अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम काफ़ी कम हो चुके हैं.

इमेज स्रोत, BBC World Service
बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में यूक्रेन संकट के समाधान के लिए नई शांति योजना पर चर्चा आज आगे बढ़ सकती है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>





















