न्यूज़ अलर्ट: मोदी से मिलेंगे केजरीवाल

प्रकाशित

गुरुवार को जिन ख़बरों पर नज़र है, उनमें प्रमुख है मोदी से केजरीवाल की मुलाक़ात, बिहार का सियासी संकट और मीडिया की आज़ादी पर 'रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स' की रिपोर्ट.

अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ज़बर्दस्त शिकस्त देकर अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करने वाले हैं.

बिहार की राजनीति

जीतन राम मांझी

बिहार में जारी राजनीतिक संकट का अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है. बिहार के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से 20 फरवरी तक अपना बहुमत साबित करने को कहा है.

शशि थरूर से पूछताछ

सुनंदा पुष्कर और शशि थरूर

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस उनके पति और कांग्रेस नेता शशि थरूर से आज एक बार फिर पूछताछ कर सकती है.

यूक्रेन संकट

शांति वार्ता में आए नेता

बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में यूक्रेन, रूस, जर्मनी और फ्रांस के नेता पूर्वी यूक्रेन में जारी संघर्ष को रोकने के लिए सेना और रूस समर्थक विद्रोहियों के बीच शांति समझौते का प्रयास कर रहे हैं.

मीडिया की आज़ादी

मिस्र

दुनिया के किस देश में मीडिया पर कितनी आज़ादी और कितनी पाबंदी है, इस संबंध में गैर सरकारी संगठन 'रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स' पेरिस में आज अपनी सालाना रैंकिंग जारी करने वाला है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>