'एमएसजी' आज होगी रिलीज़

गुरमीत राम रहीम
प्रकाशित

आइए जानते हैं कि आज किन ख़बरों पर रहेगी बीबीसी हिंदी की नज़र.

'एमएसजी: द मैसेंजर'

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुख्य भूमिका वाली विवादित फ़िल्म 'एमएसजी: द मैसेंजर' आज रिलीज़ हो रही है. सिख संगठनों के विरोध की वजह से हरियाणा और पंजाब में सतर्कता बरती जा रही है.

समीक्षा बैठक

किरण बेदी, नरेंद्र मोदी

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में हुई पराजय पर विचार-विमर्श करने के लिए संसदीय दल की बैठक बुलाई है.

संघर्ष विराम और लड़ाई

पृथकतावादी

पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष विराम समझौता भले ही हो गया है लेकिन कुछ इलाकों में अभी भी लड़ाई होने की ख़बरें मिल रही हैं. यूक्रेन की सेना और रूस समर्थक विद्रोहियों में समझौते को लेकर संदेह बना हुआ है.

विश्व रेडियो दिवस

रेडियो

आज दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जा रहा है. 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन यानी यूनेस्को ने वर्ष 2011 में विश्व रेडियो दिवस मनाने की पहल की थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>