भारत ने कानून का उल्लंंघन किया: पाकिस्तान

इमेज स्रोत, INDIAN COAST GUARD
अरब सागर में भारतीय तट के पास 31 दिसंबर की रात को एक पाकिस्तानी नौका में हुए धमाके को लेकर पाकिस्तान ने भारत पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ़ ने बुधवार को कहा कि एक बार फिर सिद्ध हो गया है कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया और मानवता का ज़रा भी ख़्याल नहीं किया.
समाचार एजेंसी एपीपी (एसोसिएट प्रेस ऑफ़ पाकिस्तान) के अनुसार आसिफ़ ने कहा, "उन्होंने न सिर्फ़ पाकिस्तान पर आधारहीन और झूठे आरोप लगाए, जैसे कि पहले समझौता एक्सप्रेस मामले में लगाए थे, बल्कि धोखे से नाव में सवार चार निर्दोष लोगों की जान भी ले ली."
'भारत का पक्ष'

इमेज स्रोत, INDIAN COAST GUARD
एक बयान में पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि इस मामले ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि भारत धोखेबाज है और शांति की गुहार लगाई.
आसिफ़ भारत के अख़बार इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक ख़बर के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे. ख़बर के मुताबिक भारतीय कोस्ट गॉर्ड के एक डीआईजी ने एक मीटिंग में नौका को नष्ट करने का दावा किया था.
हालांकि भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक बार फिर भारत सरकार के उस पक्ष को दोहराया कि नाव में सवार लोगों ने खुद ही नाव में विस्फ़ोट कर लिया था.
<bold>बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>





















