नक्सली हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत

नक्सल हमले में घायल जवान
    • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
    • पदनाम, रायपुर से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक प्लाटून कमांडर समेत पुलिस के सात जवान मारे गए हैं.

इस मुठभेड़ में 10 से अधिक जवान घायल भी हुए हैं. पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया है.

घात लगाकर हमला

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) आरके विज के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पुलिस सुकमा ज़िले के अलग-अलग इलाकों में ऑपरेशन चला रही है.

फ़ाइल फोटो

उन्होंने बताया कि शनिवार को एसटीएफ़ के जवानों का दल ऑपरेशन के बाद लौट रहा था. तभी दोरनापाल के पीडमेल के पास घात लगाए माओवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया.

इस घटना के बाद ज़िला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस बलों को मुठभेड़ वाले इलाक़े के लिए रवाना किया गया है.

इधर, घायलों को कांकेर के लंका इलाके तक लाया गया है, जिन्हें रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>