राजनीति के 'रूदाली'?

इमेज स्रोत,
- Author, अशोक कुमार
- पदनाम, बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
- प्रकाशित
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष एक टीवी कार्यक्रम के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े. अब वो ट्विटर पर छाए हैं.
वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान आत्महत्या करने वाले किसान गजेंद्र की बेटी से जुड़े थे, कि अपने आंसू नहीं रोक पाए.
इससे पहले भी कई नेताओं को सार्वजनिक तौर पर रोते देखा गया है.
गिरिराज सिंह: पिछले दिनों ख़बरें आईं कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डांटा है और वो रो पड़े. हालांकि ख़ुद गिरिराज ने इससे इनकार किया. उन्होंने कहा कि न तो प्रधानमंत्री से उनकी ऐसी कोई मुलाकात हुई और न ही वो डांटने पर रोए हैं.

इमेज स्रोत, AP
किरण बेदी: दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा नेता किरण बेदी चुनाव प्रचार के दौरान एकदम रो पड़ीं. पूछने पर उन्होंने संवादादाताओं को बताया कि वो जनता का प्यार और समर्थन देख कर अभिभूत हो उठी थीं.
हालांकि चुनाव में वो न सिर्फ़ अपनी सीट से हारीं बल्कि भाजपा को 70 में से तीन ही सीटें मिल पाईं.
लाल कृष्ण आडवाणी: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को कई बार सार्वजनिक तौर पर भावुक होते देखा गया है.

इमेज स्रोत, Reuters
नरेंद्र मोदी: पिछले साल जब नरेंद्र मोदी को बीजेपी संसदीय दल का नेता चुना गया तो वो आडवाणी का ज़िक्र करते हुए भावुक हो गए.
उन्होंने कहा, "आडवाणी जी ने एक शब्द प्रयोग किया. मैं प्रार्थना करता हूं वो शब्द उपयोग ना करें. उन्होंने कहा - नरेंद्र भाई ने कृपा की......." ये कहते हुए उनका गला भर आया और उन्हें पानी भी पिया और लगभग एक मिनट तक कुछ नहीं बोल पाए.

इमेज स्रोत, AFP ARCHIVE
सोनिया गांधी: राहुल गांधी ने 2013 में कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले भाषण में कहा है कि 'कल रात आप सब मुझे बधाई दे रहे थे. मेरी मां मेरे कमरे में आईं, वो बैठी और रोईं .. क्योंकि जिस सत्ता की बहुत से लोगों के चाहत है वो असल में एक जहर है.'
भगवंत मान: आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को कई बार रोते देखा गया है. अब मुद्दा चाहे इराक़ में संकट के दौरान फंसे पंजाब के लोगों का हो या फिर सूबे में नशे का मुद्दा. उनके भावुक वीडियो यूट्यूब देखे जा सकते हैं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























