बिहार भूकंपः खुले मैदान में गुज़ारी रात

बिहार, पटना, गांधी मैदान
    • Author, मनीष शांडिल्य
    • पदनाम, पटना से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

भूकंप के बाद बीती रात पटना में बड़ी संख्या में लोगों ने गांधी मैदान सहित कई पार्कों में खुले मैदान में रात गुज़ारी.

एक परिवार ने तो गांधी मैदान में जन्मदिन भी मनाया.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आए भूकंप के बाद सूबे के सभी स्कूलों को बुधवार से बंद करने का निर्देश दिया है.

बिहार भूकंप
इमेज कैप्शन, पटना गांधी मैदानः खुले में मनाया गया जन्मदिन भी

साथ ही नीतीश ने मंगलवार देर शाम पटना के गांधी मैदान सहित कुछ पार्कों का दौरा किया.

मुख्यमंत्री भूकंप के बाद सुरक्षा के लिहाज से इन जगहों में शरण लेने वालों से मिलने पहुंचे थे.

बिहार, नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने भूकंप को देखते हुए राजधानी के सभी पार्कों को रात में भी खुला रखने को कहा है.

उन्होंने इन जगहों पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ बिजली और पानी की भी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

पिछले महीने आए भूकंप के झटकों के बाद भी पटना में बड़ी संख्या में लोगों ने कुछ रातें पार्कों जैसी खुली जगहों पर गुजारी थीं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>