लू और गर्मी से बेहाल भारत

गर्मी की वजह से कर्नाटक के एक गांव में सूखी जमीन.
इमेज कैप्शन, गर्मी की वजह से कर्नाटक के एक गांव में सूखी जमीन.
प्रकाशित

ख़बरें हैं कि भारत में तेज़ गर्मी और लू से मरने वालों की तादाद 1700 पार कर गई है. सबसे अधिक मौतें दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुई हैं.

गर्मी से बचने के लिए हैदराबाद में पाइप में आराम फरमाता एक व्यक्ति
इमेज कैप्शन, गर्मी से बचने के लिए हैदराबाद में पाइप में आराम फरमाता एक व्यक्ति.

गर्म हवाओं और गर्मी के कारण उत्तर और दक्षिण भारत का बुरा हाल है.

भारत में भीषण गर्मी से हर साल सैंकड़ों लोग मारे जाते हैं. लेकिन पिछले दो दशक में गर्मी से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है.

जम्मू
इमेज कैप्शन, भीषण गर्मी से जानवर भी बेहाल हैं. पीने के पानी की कमी ने उनकी दिक़क़्तें और बढ़ा दी हैं.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक 1995 में अधिकारिक रूप से 1677 लोग की मौत दर्ज की गई थी. लेकिन इस साल अबतक ये आंकड़ा 1700 को पार कर चुका है.

गर्मी
इमेज कैप्शन, अहमदाबाद में कूलरों की दुकान के आगे से गुज़रता एक आईस्क्रीम बेचनेवाला.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आंध्र प्रदेश में पारा 47 डिग्री को भी पार कर गया है. 18 मई के बाद से अब तक 1334 लोगों की मौत हो चुकी है.

भीषण गर्मी
इमेज कैप्शन, कोलकाता के ये रिक्शेवालें भीषण गर्मी के कारण आराम कर रहे हैं.

अभी हाल में ही बने राज्य तेलंगाना में भी अब तक तेज़ गर्मी और लू की वजह से 340 लोगों की मौत हो चुकी है.

भीषण गर्मी
इमेज कैप्शन, अहमदाबाद में गर्मी से बेहाल ये गाय एक ख़राब प्याऊ से पानी पीने की कोशिश कर रही है.

अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों में अधिकतर ग़रीब और दिहाड़ी मज़दूर हैं, जिन्हें काम की तलाश में अक्सर खुले में खडा रहना पड़ता है.

दिल्ली
इमेज कैप्शन, दिल्ली के बाहरी इलाक़े में ये बच्चे गर्मी से बचने के लिए ट्यूबवैल से नहा रहे हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि हीटस्ट्रोक या लू लगने का अगर सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो पीड़ित व्यक्ति की मौत हो सकती है.

गर्मी से बेहाल भारत
इमेज कैप्शन, दिल्ली में ये बच्चे लोगों को शरबत पिला रहे हैं.

नई दिल्ली स्थित विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र का कहना है कि अचानक बढ़ी गर्मी मौतों का कारण हो सकती है.

भीषण गर्मी
इमेज कैप्शन, सड़क पर सामान बेचने वाली ये लड़की आराम फ़रमा रही है.

गर्मी इतनी अधिक है कि लोग दोपहर के समय घर से निकलने से बच रहे हैं. कई शहरों में दोपहर के समय सड़कें नज़र आती हैं.

भीषण गर्मी
इमेज कैप्शन, भोपाल में जूस पीकर गर्मी से बचने की कोशिश करतीं छात्राएं.

गुरुवार को नई दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

<bold>बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>