सरहद के एक तरफ़ मोदी, दूसरी ओर राहुल

इमेज स्रोत, AFP
जो ख़बरें शनिवार को मीडिया में रहेंगी उनमें पीएम मोदी का ढाका दौरा, राहुल गांधी की कोलकाता यात्रा और फ्रेंच ओपन के मुक़ाबले रहेंगे.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर शनिवार को बांग्लादेश जा रहे हैं.
ये प्रधानमंत्री मोदी की पहली बांग्लादेश यात्रा है. मोदी की यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ढाका पहुंच चुकी हैं.
भारत और बांग्लादेश सीमा समझौता पर हस्ताक्षर करेंगे. मोदी और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना कोलकाता-ढाका और ढाका-गुवाहाटी बस सेवा की भी शुरुआत करेंगे.

इमेज स्रोत, Reuters
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पश्चिम बंगाल में होंगे. राहुल हुगली में जूट मिल कर्मचारियों से मिलेंगे और कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे.
यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको शनिवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे और कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफ़न हार्पर से राजधानी कीएफ़ में मुलाकात करेंगे. इन बैठकों में पूर्वी यूक्रेन संकट पर चर्चा की संभावना है.

इमेज स्रोत, Getty
इंडोनेशियन ओपन बैडमिंटन के सेमीफ़ाइनल में भारत के पारुपल्ली कश्यप का मुक़ाबला जापान के केंटो मोमोटा से होगा. ये मैच भारतीय समय के मुताबिक़ दोपहर ढाई बजे के बाद खेला जाएगा.

इमेज स्रोत, EPA
फ्रेंच ओपन में महिलाओं के सिंगल्स का फ़ाइनल होगा. टक्कर होगी सेरेना विलियम्स और लूसी सफ़ारोवा के बीच. शुक्रवार को एंडी मरे और नोवाक जोकोविच के बीच पुरुषों के सिंगल्स का सेमीफ़ाइनल अधूरा रह गया था वो भी आज पूरा होगा.
बर्लिन में फ़ुटबॉल की चैम्पियंस लीग के फ़ाइनल में यूवेंटुस का मुकाबला बार्सिलोना से होगा.
मलेशिया में चल रहे आइफ़ा अवॉर्ड्स में शनिवार को रणवीर, प्रियंका और अनुष्का की फ़िल्म 'दिल धड़कने दो' की स्क्रिनिंग होगी.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>


























