एयर इंडियाः खाने में छिपकली नहीं थी

इमेज स्रोत, bbc
एयर इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली से लंदन जाने वाले कंपनी के एक विमान के खाने में छिपकली पाए जाने की ख़बर को 'पूरी तरह से ग़लत' बताया है.
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है जिसमें खाने की ट्रे में कथित तौर पर छिपकली का सिर दिखाई दे रहा है.
ये ख़बर शनिवार को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड करती रही.
तस्वीर से यह स्पष्ट नहीं है कि छिपकली मृत है या जीवित.
लेकिन एयर इंडिया ने संबंधित ख़बर को 'झूठी और बेबुनियाद अफ़वाह' बताया है.
कंपनी के अनुसार उसकी छवि ख़राब करने की कोशिश की जा रही है.
भारतीय अख़बार <link type="page"><caption> टाइम्स ऑफ़ इंडिया</caption><url href="http://timesofindia.indiatimes.com/city/mumbai/Air-India-denies-report-of-lizard-found-in-meal/articleshow/47652663.cms" platform="highweb"/></link> में छपी ख़बर के अनुसार कथित घटना उस वक़्त हुई जब फ्लाइट अटेंडेंट लंच परोस रही थीं.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/06/www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/06/www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>


























