यूपी के प्रतापगढ़ में आग से 10 की मौत

मुंबई आग
प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है. मौत का कारण धुएं से दम घुटना बताया गया है.

होटल आर्यन में आग लगने से पांच अन्य की हालत गंभीर है.

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि सुबह 4.55 बजे के आस-पास होटल के रेस्तरां में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की ख़बर आई थी जिस पर सुबह लगभग पांच बजे तक क़ाबू पा लिया गया था.

प्रतापगढ़ आग

त्रिपाठी के मुताबिक़, "10 लोगों की मौत दम घुटने से हुई है. बाक़ी जानकारी जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मिलेगी.''

क़रीब 20 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और जिन पांच की हालत गंभीर है उन्हें इलाहाबाद भेज दिया गया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2015/06/(%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%B8%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%89%E0%A4%8F%E0%A4%A1%20%E0%A4%90%E0%A4%AA%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%AF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82.%20%E0%A4%86%E0%A4%AA%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%AB%E0%A4%BC%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A5%81%E0%A4%95%20%E0%A4%94%E0%A4%B0%20%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AB%E0%A4%BC%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%8B%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A4%A4%E0%A5%87%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82.%20)%20https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi%20" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>