अब बिहार में भी खुलेगा नया आईआईएम

आईआईएम अहमदाबाद
प्रकाशित

भारतीय केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में 6 नए आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मनैजमेंट) बनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी.

आने वाले अकादमिक सत्र में इन संस्थाओं मं पढ़ाई शुरू हो जाएगी.

हर संस्था में शुरुआत में पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सों में 140 बच्चों का एडमिशन होगा.

सरकार को उम्मीद है कि इससे सात साल के भीतर छात्रों की संख्या बढ़ कर सालाना 560 तक हो जाएगी.

आईआईएम की लाइब्रेरी

जिन जगहों पर ये 6 नए आईआईएम बनाए जाएंगे वे हैं- आंध्रप्रदेश का विशाखापत्तनम, बिहार का बौध गया, हिमाचल प्रदेश का सिरमौर, ओडिशा का संबलपुर, महाराष्ट्र का नागपुर, और पंजाब का अमृतसर.

इससे पहले साल 2015-16 के लिए वित्त मंत्री ने बजट में 6 नए आईआईएम और 5 नए आईआईटी के लिए एक हज़ार करोड़ रुपये के <link type="page"><caption> प्रावधान की घोषणा</caption><url href="http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=119770" platform="highweb"/></link> की थी.

जून में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 'दी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ बिल 2015' पर जनता की <link type="page"><caption> राय मांगी</caption><url href="http://mhrd.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/upload_document/IIM%20Bill_2015_Hindiversion.pdf" platform="highweb"/></link> थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>