नौसेना ने डूबते जहाज से 14 लोगों को बचाया

इमेज स्रोत, Twitter
भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने आज सुबह दमन के करीब एक डूबते जहाज पर सवार चालक दल के 14 सदस्यों को बचा लिया.
सीमेंट कैरियर एमवी कोस्टल प्राइड से मिले संदेश के बाद नेवी और कोस्ट गार्ड ने त्वरित कार्रवाई की.
ये जहाज दक्षिण दमन से 24 नॉटिकल मील की दूरी पर डूब गया.
सभी सुरक्षित

इमेज स्रोत, Twitter
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने ट्विटर पर जानकारी दी, "एमवीकोस्टल प्राइड के दमन में डूबने के पहले इसके क्रू के 14 लोगों को भारतीय नेवी और आईसीजी ने बचा लिया"
सितांशु कर ने ट्विटर पर लिखा, "एमवी कोस्टल प्राइड सीमेंट कैरियर था. चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित उमर गांव ले जाया गया."
हेलीकॉप्टर से मदद

इमेज स्रोत, Twitter
बचाव अभियान के लिए नेवी ने सी किंग चॉपर और कोस्ट कार्ड ने दो चेतक हेलीकॉप्टरों को लगाया.
कोस्ट गार्ड ने छह लोगों को जहाज के डूबने के पहले ही निकाल लिया. वहीं सी किंग हेलीकॉप्टर ने छह लोगों को पानी से निकला और कोस्ट गार्ड ने दो लोगों को जहाज के डूबने के बाद बाहर निकाला.
नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने सोमवार को पालघर जिले में एक मर्चेंट शिप से बीस लोगों को बचाया था.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























