आज से छह देशों के दौरे पर पीएम मोदी

इमेज स्रोत, AFP
सोमवार को जो ख़बरें सुर्ख़ियों में रह सकती हैं, उनमें प्रधानमंत्री मोदी का मध्य एशियाई दौरा, ग्रीस संकट और पोप का लातिन अमरीका दौरा शामिल हैं.
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से रूस और पांच मध्य एशियाई देशों कजाकस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के दौरे पर जा रहे हैं.
रूस में जहां वो ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन की बैठकों में हिस्सा लेंगे, वहीं मध्य एशियाई देशों की यात्रा में ज़ोर दोतरफ़ा रिश्तों को बढ़ाने पर होगा.
ग्रीस संकट पर चर्चा
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नज़रें ग्रीस पर रहेंगी जहां मौजूदा शर्तों पर जनमत संग्रह में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहायता पैकेज को खारिज कर दिया गया है.
इसी संकट पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद जर्मनी की चांसलर एंगेला मैर्केल से मिलेंगे.

इमेज स्रोत, Getty
इसी सिलसिले में जर्मनी और फ्रांस के वित्त मंत्री भी मुलाक़ात कर रहे हैं.
आॅस्लो में शिक्षा सम्मेलन

इमेज स्रोत, Reuters
नॉर्वे की राजधानी आॅस्लो में शिक्षा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.
इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून, वैश्विक शिक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गॉर्डन ब्राउन, ऑस्ट्रेलिया की पूर्व प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई हिस्सा ले रहे हैं.
परमाणु समझौते पर चर्चा

इमेज स्रोत, AFP
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते के लिए कोशिशें सोमवार को भी जारी रहेंगी.
इस समझौते के लिए 7 जुलाई की समयसीमा तय की गई है. ऐसे में जी-6 देश चाहेंगे कि सोमवार तक किसी निर्णय पर पहुंचा जाया जाए.
विद्रोहियों से मुलाकात
संयुक्त राष्ट्र के दूत इस्माइल आउद शेख अहमद सोमवार को यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों से मुलाक़ात करेंगे.
इस दौरान यमन में संघर्षविराम पर चर्चा होगी.
पोप का संबोधन

इमेज स्रोत, AP
लातिन अमरीका के दौरे पर गए पोप फ्रांसिस सोमवार को इक्वाडोर के ग्वेकील शहर में लोगों को संबोधित करेंगे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























