डिजिटल इंडिया करेगा आपके सपने साकार?

इमेज स्रोत, PIB
डिजिटल इंडिया अभियान क्या भारतीयों की मुश्किलों की कुंजी बन सकता है?
भारत में टेलिकॉम क्रांति के जनक कहे जाने वाले <link type="page"><caption> सैम पित्रोदा</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2010/03/100306_superpower_pitroda_vv" platform="highweb"/></link> इसी विषय पर चर्चा के लिए बीबीसी हिंदी के साथ गूगल हैंगआउट में शामिल होने जा रहे हैं.
ये हैंगआउट आप बीबीसी हिंदी के यूट्यूब चैनल पर सोमवार रात आठ बजे से लाइव देख सकेंगे. (<link type="page"><caption> लाइव के लिए यहाँ क्लिक करिए</caption><url href="http://www.youtube.com/watch?v=7gnI2x834y4" platform="highweb"/></link>)
<link type="page"><caption> सैम पित्रोदा</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2012/01/120131_pitroda_rf" platform="highweb"/></link> के नाम <itemMeta>hindi/india/2013/04/130404_sam_pitroda_profile</itemMeta> हैं और वह प्रौद्योगिकी से जुड़े मसलों में पूर्व प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी तथा मनमोहन सिंह के सलाहकार भी रह चुके हैं.
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सरकार ने ख़ुद माना है कि कई योजनाएँ मौजूदा योजनाओं का कुछ परिवर्तित रूप हैं.
साथ ही सरकार ने डिजिटल इंडिया के नौ स्तंभों के तहत कई वायदे किए हैं.
सरकार जहाँ तेज़ गति वाले इंटरनेट को लेकर गंभीरता दिखा रही है, तो साथ ही उसने पूरे भारत को मोबाइल कनेक्टिविटी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है.
डिजिटल इंडिया के लक्ष्य पाना इतना आसान है?
ब्रॉडबैंड हाइवे, गाँव-गाँव तक मोबाइल नेटवर्क की पहुँच, सभी गाँवों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी, छोटे शहरों तक आईटी क्षेत्र की नौकरियाँ पहुँचाने की योजना- क्या सरकार इन लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों के लिए तैयार है?
आप अगर इस बारे में सवाल पूछना चाहते हैं तो बीबीसी के फ़ेसबुक पर <link type="page"><caption> यहाँ क्लिक करके</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi/photos/pb.237647452933504.-2207520000.1436793740./1018739998157575/?type=1&theater" platform="highweb"/></link> पूछ सकते हैं.
साथ ही सवाल ट्वीट करिए #AskSam के ज़रिए.
(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi&hl=en" platform="highweb"/></link>. साथ ही आप हमसे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी जुड़ सकते हैं.)

























