'परदेसी' हुए 61 हज़ार भारतीय करोड़पति

इमेज स्रोत, AFP
एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 14 साल में भारत से टैक्स बचाने, सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा जैसी वजहों से 61,000 करोड़पति विदेश 'पलायन' कर गए.
न्यू वर्ल्ड वेल्थ और एलआईओ ग्लोबल की संयुक्त रूप से जारी <link type="page"><caption> एक रिपोर्ट</caption><url href="http://nebula.wsimg.com/33c082a103704a172bf3bd8d8288db65?AccessKeyId=70E2D0A589B97BD675FB&disposition=0&alloworigin=1" platform="highweb"/></link> में कहा गया है कि 21वीं सदी की शुरुआत से दोहरी नागरिकता के लिए आवेदनों और जगह बदलने के मामलों में तेज़ी आई है.
रिपोर्ट के अनुसार साल 2000 से 2014 के बीच क़रीब 61,000 करोड़पति भारतीय विदेश में बस गए हैं.
चीन शीर्ष पर

इमेज स्रोत, EPA
इसी अवधि में विदेश में बसने वाले करोड़पतियों की सूची में चीन शीर्ष पर है और वहाँ से विदेश का रुख़ करने वाले करोड़पति लोगों की संख्या 91,000 रही.
रिपोर्ट के मुताबिक, 'ज़्यादातर भारतीय करोड़पति संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमरीका, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया का रुख़ करते हैं, वहीं चीन के करोड़पति अमरीका, हांगकांग, सिंगापुर और ब्रिटेन का रुख़ करते हैं.'
ब्रिटेन सबसे पसंदीदा

इमेज स्रोत, THINKSTOCK
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में बाहर से आने वाले करोड़पति लोगों की संख्या पिछले 14 साल में 1.25 लाख तक पहुँच गई है.
करोड़पतियों के अपने देश से विदेश में बसने के प्रमुख कारणों में देश में संकट, सुरक्षा कारण और बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना शामिल है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























