ये आईएस के प्रवक्ता बनना चाहते हैं

ज़ुबैर अहमद ख़ान , स्वयंभू पत्रकार
    • Author, अश्विन अघोर
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

ख़ुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी संगठन का प्रवक्ता बनने की ख्वाहिश जताने वाले पत्रकार को पुलिस सरगर्मी से खोज रही है.

पत्रकार ज़ुबैर अहमद ख़ान ने याक़ूब मेमन को दी गई फांसी के ख़िलाफ़ फ़ेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट भी लिखे थे.

अबू बक़र को ख़त

ज़ुबैर अहमद ख़ान का फ़ेसबुक पोस्ट

ज़ुबैर अहमद ने 29 जुलाई को अपने फ़ेसबुक पेज पर इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबू बक़र अल बग़दादी के नाम लिखे संदेश में इस्लामिक स्टेट का प्रवक्ता बनने और उसके लिए पत्रकार के रूप में काम करने की इच्छा जताई है.

उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई का पूरा हवाला भी दिया था.

ख़ान ने यह दावा भी किया कि भारत सरकार, पुलिस और हिंदू चरमपंथी मुसलमानों पर अत्याचार करते हैं और उन्होंने इसका अध्ययन किया है.

बाद में 30 जुलाई को पोस्ट किए गए संदेश में ख़ान ने याक़ूब मेमन को शहीद क़रार देकर उनकी काफ़ी तारीफ़ भी की थी.

'नागरिकता छोड़ेंगे'

याक़ूब मेमन की फांसी का विरोध

ख़ान ने 1 अगस्त को लिखे पोस्ट में दावा किया था वे 4 अगस्त को दिल्ली स्थित इराक़ी दूतावास जाकर इस्लामिक स्टेट के सरकारी प्रवक्ता या सरकारी पत्रकार के पद पर अपनी बहाली के लिए अर्जी भी देंगे.

उन्होंने यह भी कहा है कि वे भारत की नागरिकता छोड़ देंगे.

इस पोस्ट के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लाखों लोगों ने प्रतिक्रियाएं दर्ज की थीं. सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों ने मुंबई क्राइम ब्रांच को आगाह भी किया था.

तलाश जारी

ज़ुबैर अहमद ख़ान , स्वयंभू पत्रकार

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर इसकी पुष्टि की.

उन्होंने कहा, “इस जानकारी के बाद ज़ुबैर खान का फ़ेसबुक और ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है. कुछ लोगों ने ये पोस्ट प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के फ़ेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किए हैं.”

अधिकारी ने कहा, “मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने खान को ढूंढने के लिए विशेष दस्ते बनाकर उन्हें देश के अलग अलग हिस्सों में भेजा है.”

ख़ान के प्रोफाइल के मुताबिक़ वे ‘इंटरनेशनल पीस’ नामक पत्रिका के मुख्य संपादक हैं. उन्होंने सिक्किम मनिपाल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>