झारखंड के देवघर में भगदड़, 10 की मौत

इमेज स्रोत, Rajesh Kumar
- Author, नीरज सिन्हा
- पदनाम, रांची से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
- प्रकाशित
झारखंड के देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में हुई भगदड़ में 10 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.
देवघर के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि ये घटना सोमवार सुबह साढ़े चार बजे तब हुई जब कावड़िए जलाभिषेक के लिए क़तार में लगे हुए थे.
मृतकों में दो व्यक्तियों का संबंध नेपाल से है.
उनके मुताबिक़ श्रद्धालुओं के बीच आगे जाने की होड़ में ये भगदड़ हुई.
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई है.
दो-दो लाख मुआवज़ा
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए का मुआवज़ा देने की घोषणा की है जबकि घायलों को 50 हज़ार रुपए की राशि दी जाएगी.

इससे पहले रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या 11 बताई गई थी.
अमित कुमार ने बताया कि इस घटना में 20 लोग घायल हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पिछले दिनों भी इसी मंदिर में भगदड़ हुई थी जिसमें 12 लोग घायल हुए थे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























