वाघा-अटारी सीमा पर मुंह मीठा नहीं होगा

इमेज स्रोत, AFP
- Author, रविंदर सिंह रॉबिन
- पदनाम, बाघा-अटारी चेक पोस्ट से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
- प्रकाशित
भारतीय सुरक्षा बल स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर वाघा-अटारी सीमा पर पाकिस्तान के साथ इस बार मिठाई का आदान-प्रदान नहीं करेगा.
बीएसएफ़ के महानिदेशक अनिल पालीवाल ने बीबीसी को बताया, ''14 अगस्त और 15 अगस्त को पाकिस्तानी रेंजरों के साथ मिठाई का आदान-प्रदान इस बार नहीं होगा.''
हालांकि उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई.
जानकार मानते हैं कि पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन और चरमपंथ संबंधी भारत के आरोप इसकी वजह हो सकते हैं.
पाकिस्तान 14 अगस्त को जबकि भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है.

इमेज स्रोत, Ravinder Singh
इस मौक़े पर भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबल एक परम्परा के तहत हर साल एक-दूसरे को मिठाई बांटते हैं.
बीएसएफ़ के महानिदेशक अनिल पालीवाल का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























