चीन: तियानजिन धमाके में 85 की मौत

प्रकाशित

चीन के तियानजिन शहर के बंदरगाह पर बुधवार को हुए बड़े धमाकों में मरने वालों की संख्या 85 तक पहुंच गई है.

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक ख़तरनाक रसायनों वाले इस गोदाम में हुए धमाके में 721 लोग घायल भी हुए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों में आग बुझाने वाले 21 कर्मचारी भी शामिल हैं.

तियानजिन में ऐसे गोदाम चलाने वालों पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं.

देश भर में जांच के आदेश

इस बीच शुक्रवार को चीन की सरकार ने देश भर में ख़तरनाक रसायनों और विस्फोटकों के रखरखाव के बारे में जांच के आदेश दिए हैं.

अभी भी आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है और विशेषज्ञ ज़हरीली गैसों के रिसाव पर भी नज़र रखे हुए हैं.

जाँच के लिए सेना के विशेषज्ञों के 200 सदस्यीय दल को भी अग्निशमन कर्मचारियों की मदद के लिए भेजा गया है.

ख़तरनाक रसायन

अभी तक धमाके की वजह का पता नहीं लग सका है और न ही यह स्पष्ट है कि धमाके में कोई रसायन लीक हुआ था या नहीं.

अधिकारियों ने गोदाम में फ़िलहाल कैल्सियम कार्बाइड, पोटैशियम नाइट्रेट और सोडियम नाइट्रेट होने की पुष्टि की है लेकिन पीपुल्स डेली की रिपोर्ट के मुताबिक वहां क़रीब सात सौ टन सोडियम सायनाइड भी था.

इसके अलावा गोदाम में अमोनियम नाइट्रेट होने की भी आशंका जताई जा रही है.

धमाके से प्रभावित क़रीब 35 हज़ार लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>