व्यापमं के बावजूद भाजपा को बढ़त

इमेज स्रोत, mplocalelection.gov
मध्य प्रदेश में 10 नगर निकायों में से 8 में भाजपा को जीत मिली है.
इन निकायों में 12 अगस्त को वोट डाले गए थे और रविवार को इनके नतीजे आए.
भाजपा को मुरैना, उज्जैन, हरदा, चाकघाट (रीवा जिला), भैंसदेही (बैतूल जिला), कोटर (सतना जिला), विदिशा और सुवासरा (मंदसौर जिला) में जीत हसिल हुई है.
वहीं सारंगपुर (राजगढ़ जिला) में कांग्रेसी उम्मीदवार और धुवारा (छतरपुर जिला) में एक निर्दलीय उम्मीदवार को नगर पालिका का अध्यक्ष चुना गया है.
भाजपा को ये कामयाबी ऐसे समय में मिली है जब व्यापमं घोटाले को लेकर राज्य सरकार और ख़ास कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आलोचनाओं में घिरे हैं.
मोदी की बधाई

इमेज स्रोत, PTI
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फेसबुक पर लिखा, "इस चुनाव में भी नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है. विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार को जनता ने पुन: अपना स्नेह दिया."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होने से पहले ट्वीट कर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

इमेज स्रोत, EPA
उन्होंने कहा, ''मध्य प्रदेश नगर पालिका चुनाव के नतीजे <link type="page"><caption> बढ़िया रहे</caption><url href="https://twitter.com/narendramodi/status/632819976294891520" platform="highweb"/></link>. मैं राज्य के लोगों को भाजपा में विश्वास वनाए रखने के लिए धन्यवाद देता हूं. कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की कोशिशों की भी प्रशंसा करता हूं.''
भाजपा नेता अरुण जेटली और राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री चौहान को बधाई संदेश भेजे हैं.
मध्य प्रदेश में नगर निगमों के लिए इस साल की शुरुआत में चुनाव कराए गए थे. लेकिन 10 निकायों में चुनाव नहीं हो पाए थे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>


























