न्यूज़ अलर्ट: बिहार के आरा-सहरसा में मोदी की रैली

इमेज स्रोत, AFP GETTY
आज जिन ख़बरोें पर नज़र रहेगी उनमें प्रधानमंत्री मोदी की आरा-सहरसा रैली, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का बंद का आह्वान और श्रीलंका में संसदीय चुनावों के नतीजे प्रमुख हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के आरा में सरकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे और सहरसा में भी रैली को संबोधित करेंगे.
बंद का आह्वान

इमेज स्रोत, AFP
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कथित 'अत्याचारों' के विरोध में कांग्रेस ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.
नावेद का लाई डिटेक्टर टेस्ट

इमेज स्रोत, PTI
जम्मू कश्मीर के उधमपुर ज़िले से पकड़े गए पाकिस्तान के कथित चरमपंथी मोहम्मद नावेद का दिल्ली में आज लाई-डिटेक्टर टेस्ट होगा.
श्रीलंका के चुनावी नतीजे

इमेज स्रोत, AP
श्रीलंका में कल हुए संसदीय चुनावों के नतीजे आज आने की संभावना है जहां पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं.
पूर्वी यूक्रेन में लड़ाई

इमेज स्रोत, Reuters
यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में सेना और विद्रोहियों के बीच लड़ाई तेज़ होती जा रही है जिससे इस इलाक़े में एक बार फिर युद्ध जैसी बनने की आशंका पैदा हो गई है.
अरब लीग की बैठक

इमेज स्रोत, AP
इस्लामिक स्टेट के जिहादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए लीबिया के आग्रह पर अरब लीग आज काहिरा में एक विशेष बैठक करने वाला है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























