बैंगलुरु नगरपालिका चुनाव में भाजपा की जीत

बंगलुरु
प्रकाशित

बैंगलुरु नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है. कुल 198 सीटों में से भाजपा ने 100 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है. जबकि कांग्रेस को 76, जेडीएस को 14 और अन्य को आठ सीटें मिली हैं.

बैंगलुरु नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत मध्य प्रदेश और राजस्थान के निकाय चुनावों में पार्टी की जीत के बाद तीसरी बड़ी कामयाबी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पार्टी की जीत की हैट्रिक करार दिया है.

मोदी ने इस जीत पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी है.

नरेंद्र मोदी

शनिवार को हुए मतदान में 50 फीसदी से कम मतदाताओं ने चुनाव में हिस्सा लिया था. 2011 के जनगणना के आधार पर परिसीमन के बाद 198 में से आधे यानी 99 वार्ड्स महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किए गए थे.

2010 में हुए बीबीएमपी चुनावों में बीजेपी ने 111, कांग्रेस ने 65 और जेडी(एस) ने 15 और अन्यों ने 17 सीटें हासिल की थीं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>