पेट्रोल, डीज़ल फिर हुए सस्ते

इमेज स्रोत, BBC World Service
तेल बेचने वाली कंपनियों ने भारत में पेट्रोल की कीमतोें में दो रुपए प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत में 50 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.
नई दरें भारतीय समयानुसान सोमवार आधी रात से ही लागू हो जाएंगी.
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि तेल की कीमतोें में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमी होने के कारण यह फ़ैसला लिया गया है.
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 63.20 रुपए से घट कर अब 61.20 रुपए हो जाएगी.
इसी तरह एक लीटर डी़ज़ल की कीमत दिल्ली में 44.95 से गिर कर 44.45 रुपए हो जाएगी.
अंतरराष्ट्रीय क़ीमतें गिरीं

इमेज स्रोत, Getty
इसके पहले 15 अगस्त को पेट्रोल की कीमतोें में 1.27 रुपए और डीज़ल की कीमतोें में 1.17 रुपए की कटौती की गई थी.
उसके पहले 1 अगस्त को भी इन दोनों चीजों की कीमतोें में कटौती की गई थी.
इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा, "अंतरराष्ट्रीय कीमतोें में कमी हुई तो दूसरी ओर डॉलर की क़ीमत भी बढ़ गई. इन दोनों वजहों का कुल असर यह है कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें कम हो गई है. कीमत में यह कमी उपभोक्ताओं तक पंहुचाने का फ़ैसला किया गया है."
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>



























