नौ दिन बाद सुरंग से सुरक्षित निकाला गया

हिमाचल प्रदेश में पिछले नौ दिनों से निर्माणाधीन सुरंग में फँसे दो मज़दूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
ये मज़दूर किरतपुर-मनाली रोड पर पहाड़ काटकर बनाई जा रही एक सुरंग का एक हिस्सा गिर जाने से बीते शनिवार से फंसे हुए थे.
स्थानीय पत्रकार अश्विनी शर्मा के मुताबिक 21 वर्षीय सतीश तोमर और 41 वर्षीय मनीराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
जबिक हृद्यराम नाम के एक और मज़दूर के बारे में पता नहीं चल सका है.
मज़दूरों को बचाने के लिए पिछले नौ दिनों से बचाव अभियान चलाया जा रहा था.

सड़क निर्माण कर रही हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी बचाव अभियान चला रही थी जबकि ज़िला प्रशासन बचाव अभियान का समन्वय कर रहा था.
पिछले तीन दिनों से एनडीआरएफ़ के दल भी ज़रूरत पड़ने पर मदद के लिए मौजूद था.
फँसे हुए मज़दूरों तक पहुँचने के लिए दो तरह से अभियान चलाया जा रहा था.
सुरंग में पड़े मलबे को हटाने के साथ-साथ सुरंग के ऊपर ड्रिलिंग भी की जा रही थी.
क़रीब चालीस मीटर लंबा एक और सुराख़ बनाकर एनडीआरएफ़ का दल अंदर फँसे मज़ूदरों तक पहुँचा और उन्हें सुरक्षित निकाला गया.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























