मोदी की अमरीका यात्रा पर 'ज़ुबानी जंग' तेज़

इमेज स्रोत, Getty
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है.
कांग्रेस ने मोदी पर तीखे आरोप लगाते हुए अमरीका में हो रही उनकीरैलियों के ख़र्चे और पैसे के स्रोत को सार्वजनिक करने की मांग की है.
पार्टी के कई समर्थकों ने नरेंद्र मोदी की अपनी मां के और लोगों के घर काम करने की बात पर भी सवाल उठाए हैं.
ग़ौरतलब है कि फ़ेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग के साथ चैट के दौरान मोदी इस विषय पर बात करते हुए भावुक हो गए थे और उनकी आंखे नम हो गई थीं.
भाजपा का पलटवार
कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता एमजे अकबर ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी मां के प्रति समर्पित हैं और कांग्रेस को चाहिए था कि मां-बेटे के रिश्ते सियासत से परे रखते.
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा था कि किस तरह से चुनाव जीतने के बाद भी उन्होंने सबसे पहले अपनी मां के पांव ही छुए थे.

इमेज स्रोत, Reuters
अकबर ने पलटवार करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री की माँ अभी भी उसी कुटिया में ही रहती हैं जहाँ पहले थीं, महलों में नहीं रहती हैं. बहुत से लोग हैं यहां जिनकी माताओं को रहने के लिए बीस महल चाहिए."
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अकबर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में तो मां अपने बच्चे के प्रेम में इतना डूब हुई हैं."
प्रधानमंत्री के विदेशी कार्यक्रमों पर हो रहे ख़र्च पर अकबर ने कहा, "प्रधानमंत्री का जो ख़र्चे भारत सरकार उठाती है वह स्पष्ट है और उसका पूरा हिसाब है. पूरे ख़र्च का बजट है, इसकी जाँच की क्या ज़रूरत है. कांग्रेस ये मानने को तैयार ही नहीं है कि लोग ख़ुद प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में आना चाहते हैं."
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























