आशा भोंसले के बेटे का निधन

आशा भोंसले
प्रकाशित

आशा भोंसले के बेटे हेमंत भोंसले का सोमवार को स्कॉटलैंड में निधन हो गया. वो 65 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे.

सोमवार को ही आशा भोंसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर का जन्मदिन भी था लेकिन हेमंत के निधन की वजह से उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया.

आशा भोंसले रविवार को ही सिंगापुर से कॉन्सर्ट करके लौटी थीं.

हेमंत भोंसले संगीतकार थे और उन्होंने कुछ हिंदी और मराठी फ़िल्मों में संगीत भी दिया था.

वो पिछले कुछ सालों से स्कॉटलैंड में ही रह रहे थे.

तीन साल पहले साल 2012 में आशा की बेटी वर्षा ने ख़ुदकुशी कर ली थी.

आशा मुंबई के लोअर परेल इलाके में अपने सबसे छोटे बेटे आनंद के साथ रहती हैं.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>