फ़ेसबुक: प्रोफ़ाइल में वीडियो ऐसे लगाएँ

प्रकाशित

अब आप अपने प्रोफ़ाइल पिक्चर की जगह सात सेकंड का वीडियो लगा सकते हैं. इसकी घोषणा फ़ेसबुक ने पिछले हफ़्ते की थी और अब धीरे-धीरे इसको अपने 150 करोड़ यूज़र्स तक पहुंचा रहा है.

ये इतना आसान है कि कोई भी इसको सेटअप कर सकता है.

फ़िलहाल इसे सिर्फ़ आईफ़ोन इस्तेमाल करने वालों के लिए लॉन्च किया गया है और एंड्रॉयड इस्तेमाल करने वालों को थोड़ा इंतज़ार करना होगा.

अगर आप आईफ़ोन इस्तेमाल करते हैं और फ़ेसबुक ने आपको ये इजाज़त दे दी है तो आइए हम आपको बताते हैं अपने प्रोफ़ाइल पिक्चर की जगह वीडियो लगाने का तरीक़ा.

अपने आईफ़ोन पर फ़ेसबुक के ऐप को लॉन्च कर दीजिये. अपनी स्क्रीन के दाहिनी तरफ़ निचले हिस्से में 'मोर' बटन को टैप कीजिए. उसके बाद अपने प्रोफ़ाइल पर जाइए और अपने प्रोफ़ाइल पिक्चर पर टैप कीजिए.

उसके बाद आपके स्क्रीन पर दो में से एक विकल्प आएगा. "टेक अ न्यू प्रोफ़ाइल वीडियो" या "कमिंग सून". अगर आपको स्क्रीन पर "टेक अ न्यू प्रोफ़ाइल वीडियो" दिखाई देता है तो आप अपनी एक छोटी सी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसको अपने प्रोफ़ाइल पिक्चर की जगह लगा सकते हैं. अगर आप चाहें तो कोई पुरानी वीडियो भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अगर आपके स्क्रीन पर "कमिंग सून" लिखा है इसका मतलब ये है कि ये सर्विस आपके लिए शुरू नहीं किया जा सका है. वीडियो लेने की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू करने का मौका मिलेगा. क्यों न कुछ नए वीडियो शूट कर के रख लें?

एंड्रॉयड पर फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वाले ये ही जानना चाहेंगे कि "कमिंग सून" का वादा कितने दिनों में पूरा होगा. फ़ेसबुक ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>क्लिक करें.<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)