ब्रेक के बाद मोदी फिर बिहार के मैदान में

इमेज स्रोत, AFP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा, भारत-दक्षिण अफ़्रीका के बीच निर्णायक वनडे और हैती में चुनाव. इन ख़बरों पर आज होगी हमारी नज़र.
एक सप्ताह से भी ज़्यादा लंबे ब्रेक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
रविवार को मोदी का बिहार में चार रैलियां करने का कार्यक्रम है.
इससे पहले उन्होंने भभुआ और जहानाबाद में रैलियां की थीं.
बिहार में आख़िरी तीन चरणों के चुनाव प्रचार के लिए नरेंद्र मोदी क़रीब डेढ़ दर्जन रैलियां कर सकते हैं.
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी रविवार को फिर एक बार आकाशवाणी से अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों से मुख़ातिब होंगे.

इमेज स्रोत, EPA
हैती में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को मतदान होगा.
हैती की जनता मौजूदा राष्ट्रपति मीशेल मार्टली के उत्तराधिकारी को चुनेगी.
नए राष्ट्रपति के सामने हैती के आर्थिक और आधारभूत ढांचे को पटरी पर लाने की चुनौती होगी.
साल 2010 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से हैती अभी तक अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश कर रहा है.
उस भूकंप में ढाई लाख लोग मारे गए थे.

इमेज स्रोत, AP
भारत और दक्षिण अफ़्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की सिरीज़ का आख़िरी मैच मुंबई में खेला जाएगा.
दिन रात का ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा.
दोनों ही टीमें सिरीज़ के दो-दो मैच जीत चुकी हैं.
ब्रसेल्स में रविवार को यूरोपीय संघ और दक्षिण पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच एक संक्षिप्त शिखर सम्मेलन होगा जिसमें प्रवासी संकट पर चर्चा की जाएगी.
<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























