अब शाही इमाम के बेटे का निकाह चर्चा में..

इमेज स्रोत, AFP
- Author, फ़ैसल मोहम्मद अली
- पदनाम, बीबीसी संवाददाता
- प्रकाशित
दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम के बेटे शाबान बुख़ारी पहले 'ताजपोशी' को लेकर चर्चा में थे और अब उनकी शादी की चर्चा हो रही है.
भारतीय मीडिया में ख़बरे हैं कि शाबान बुख़ारी ने एक हिंदू लड़की से शादी की है जिसने निकाह से पहले मज़हब बदला है.
उधर बीबीसी से बातचीत में शाही इमाम अहमद बुख़ारी ने धर्मांतरण की बात को 'अफ़वाह और राजनीतिक साज़िश का हिस्सा' बताया है.
भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया में 'शाबान बुख़ारी के अपने साथ पढ़ने वाली एक हिंदू लड़की से शादी' की ख़ूब चर्चा है.

इमेज स्रोत, AP
हालांकि टेलीफ़ोन पर बीबीसी हिंदी से हुई बातचीत में अहमद बुख़ारी ने कहा, "ये सारी बातें सरासर झूठ हैं और लड़की के पूरे परिवार ने पांच साल पहले ही इस्लाम मज़हब स्वीकार कर लिया था. वे लोग कारोबार करते हैं और पहले ब्रिटेन में रहते थे. भारत में आकर इस पूरे परिवार ने इस्लाम कबूल कर लिया."
उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को शाबान बुख़ारी का निकाह हुआ और 14 तरीख़ वलीमा है.
जब बीबीसी ने अहमद बुख़ारी से लड़की के पिता का फ़ोन नंबर मांगा तो उन्होंने वो देने से मना कर दिया.
उन्होंने कहा कि ये पारिवारिक मामला है और मीडिया को इस मामले को तूल नहीं देना चाहिए.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























