'ग़रीब का बेटा है, इसलिए फंसाया गया है'

कन्हैया की मां, बहन और परिवार
इमेज कैप्शन, कन्हैया की मां, बहन और परिवार
    • Author, शिवानंद गिरी
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ़्तारी जहां इस वक़्त एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गई है, वहीं उनके परिवार का कहना है कि 'ग़रीब का बेटा होने की वजह से उन्हें फंसाया जा रहा है'.

कन्हैया का संबंध बिहार के बेगुसराय ज़िले से है और उनका परिवार ज़िले के बरौनी प्रखंड के बीहट में रहता है.

उनके पिता जयशंकर सिंह लकवा ग्रस्त हैं जबकि उनकी मां आंगनबाड़ी सेविका हैं.

बेटे की गिरफ्तारी पर जयशंकर सिंह कहते हैं, "राजनीतिक द्वेषता के कारण मेरे बेटे को फंसाया गया है क्योंकि जेएनयू में एबीवीपी की क़रारी हार हुई. इसलिए खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली बात चरितार्थ कर रही है बीजेपी सरकार".

वहीं, कन्हैया की माँ मीना सिंह कहती हैं, "जिस बच्चे को बचपन से पाले-पासे हैं, भला उसके बारे में दूसरा कैसे जान सकता है. मेरा बेटा निर्दोष है. ग़रीब का बेटा है इसलिए उसे फंसाया जा रहा है. कन्हैया ऐसी ग़लती कर ही नहीं सकता."

कन्हैया कुमार को जेएनूय में संसद हमले के दोषी अफ़जल गुरु की बरसी पर हुए एक कार्यक्रम के सिलसिले में गिरफ़्तार किया गया है.

भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम में भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक नारे लगे.

वहीं विपक्ष का कहना है कि कहैन्या कुमार निर्दोष है और इस बात की जांच होनी चाहिए कि भारत विरोधी नारे लगाने वाले कौन लोग थे.

परिवार का कहना है कि कन्हैया एक मेधावी छात्र रहे हैं. यहां कन्हैया को बचपन में सीपीआई नेता एबी बर्धन के साथ देखा जा सकता है.
इमेज कैप्शन, परिवार का कहना है कि कन्हैया एक मेधावी छात्र रहे हैं. यहां कन्हैया को बचपन में सीपीआई नेता एबी बर्धन के साथ देखा जा सकता है.
कन्हैया का स्कूल
इमेज कैप्शन, कन्हैया का स्कूल
कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद उनके गांव और घर में लोगों का आना-जाना बढ़ गया है
इमेज कैप्शन, कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद उनके गांव और घर में लोगों का आना-जाना बढ़ गया है

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)