अरुणाचल में कालीखो पुल नए सीएम, शपथ ली

    • Author, दिलीप कुमार शर्मा
    • पदनाम, गुवाहाटी, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

कई हफ़्तों से सियासी संकट में फंसे पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के बाग़ी गुट के नेता कालीखो पुल को राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा ने नए मुख्मयंत्री के तौर पर शपथ दिलाई है.

इससे पहले शुक्रवार को राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन को हटा लिया गया.

भारतीय जनता पार्टी ने पुल को बाहर से समर्थन देने का एलान किया है. शुक्रवार देर शाम पुल ने अकेले शपथ ली. आने वाले दिनों में उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी.

कई हफ्तों से अरुणाचल प्रदेश में सियासी उठापटक जारी थी. इसकी शुरुआत दिसंबर में तब हुई जब कांग्रेस के 47 विधायकों में से 21 ने बग़ावत कर दी और नाबाम टुकी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई.

इन लोगों ने भाजपा के 11 विधायकों के साथ मिलकर नाबाम टुकी सरकार को हटाने का प्रयास किया. बाद में, कांग्रेस के 14 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया गया.

राज्य की 60 सदस्यों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 31 विधायकों का समर्थन ज़रूरी है.

कांग्रेस राज्य में इस सियासी उठापटक के लिए केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी को ज़िम्मेदार मानती है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)