भारत-यूरोप शिखर सम्मेलन में नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी
प्रकाशित

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में होंगे.

मोदी वहां भारत-यूरोप शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिसमें निवेश, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के विषयों पर चर्चा होगी. मोदी बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

बेल्जियम के बाद मोदी अमरीका जाएंगे जहां वो परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

सोनिया गांधी

असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर हैं. राज्य में दो चरण में 4 और 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी असम में होंगी.

मार्टिन गप्टिल

वर्ल्ड टी-20 का पहला सेमीफाइनल आज इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच दिल्ली में खेला जाएगा. न्यूज़ीलैंड ने अब तक टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं गंवाया है.

वहीं इंग्लैंड की टीम को सुपर 10 राउंड के एक मैच में भले ही हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन उसने अपने खेल से सभी का ध्यान खींचा है.

थिन क्याव, आंग सान सू ची

म्यांमार में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए पहले राष्ट्रपति थिन क्याव का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा.

क्याव म्यांमार की नेता आंग सान सू ची के सहयोगी हैं.

सू ची की पार्टी नैशनल लीग डेमोक्रेसी (एनएलडी) ने म्यांमार में नवंबर में हुए चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की थी.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)