एक महिला ने दिया पांच बच्चियों को जन्म

    • Author, आलोक प्रकाश पुतुल
    • पदनाम, रायपुर से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िला अस्पताल में एक औरत ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है. महिला और सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं.

ये महिला बिनकारा गांव की रहने वाली है. 23 साल की महिला मनिका राजवाड़े को अंबिकापुर के सरकारी अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती कराया गया था.

अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एनके पांडेय ने बताया, ''आज सुबह ही प्रसव हुआ और महिला ने पांच लड़कियों को जन्म दिया है. हालांकि बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ है, इसलिए उनका वज़न कम है.''

डॉक्टर पांडेय के अनुसार आम तौर पर 9 महीने में पैदा होने वाले औसत बच्चों का सामान्य वज़न 2.5 किलोग्राम के आसपास होता है लेकिन मनिता का प्रसव 7 महीने में ही हुआ है और सभी बच्चियां 1 किलोग्राम से 1.5 किलोग्राम वज़न की हैं.

फ़िलहाल बच्चियों को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है और चिकित्सक बच्चियों की स्थिति पर नज़र रख रहे हैं.

महिला के पति महेश राजवाड़े के अनुसार उनकी पत्नी मनिता पहले भी गर्भवती हुई थीं लेकिन प्रसव से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी. महेश एक साथ पांच बच्चियों को पाकर खुश हैं लेकिन उनके मन में चिंता भी है.

उनका कहना था कि पांच बच्चों के स्वास्थ्य और फिर उनका लालन-पालन आसान नहीं होगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)