पश्चिम बंगाल की 53 सीटों पर आज वोटिंग

पश्चिम बंगाल में शनिवार को विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 53 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
इसमें साउथ परगना ज़िला समेत हूगली और साउथ कोलकाता शामिल हैं. ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र में भी आज ही वोटिंग होनी है.

इमेज स्रोत, PA
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख जे एस गुजराल से सीबीआई शनिवार को पूछताछ करेगी.

इमेज स्रोत, Reuters
अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने कार्यकाल के आख़री व्हाईट हाउस कॉरसपॉन्डेन्ट्स डिनर में हिस्सा लेंगे.
परंपरागत रूप से इसमें राष्ट्रपति के संबोधन का लहजा चुटकुलों से भरा और मज़ाकिया रहता है. इसमें पत्रकारों के अलावा व्यापार जगत और हॉलिवुड से जुड़ीं हस्तियां हिस्सा लेती हैं.

इमेज स्रोत, AFP
अभिनेत्री बिपाशा बसु अभिनेता करन सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार को अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ विवाद मामले में पुलिस को बयान देंगी.

भारतीय बॉक्सिंग स्टार विजेन्दर सिंह लंदन में फ्रांस के बॉक्सर मातियू रॉयर से भिड़ेंगे.
पेशेवर बॉक्सिंग में क़दम रख चुके विजेन्दर का ये पांचवा पेशेवर मुक़ाबला है.
इससे पहले विजेन्दर चारों मुक़ाबले जीत चुके हैं.

इमेज स्रोत, PTI
आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स का मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दिल्ली में होगा.
और हैदराबाद सनराइज़र्स से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हैदराबाद में भिड़ेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

























