गृह मंत्रालय के अफ़सर को सीबीआई ने पकड़ा

सीबीआई
प्रकाशित

गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी रहे आनंद जोशी को सीबीआई ने रविवार को दिल्ली से गिरफ़्तार कर लिया है.

आनंद जोशी पर सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की संस्था सबरंग से जुड़ी फ़ाइलों को ग़ायब करने के आरोप हैं. इन फ़ाइलों की जांच हो रही थी.

गृह मंत्रालय में अधिकारी आनंद जोशी मई 10, 2016 से लापता थे. उन्हें सीबीआई ने रविवार को हिरासत में ले लिया है.

जोशी पर पैसे लेकर कुछ एनजीओ को फ़ायदा पहुंचाने का आरोप है.

तीसता सीतलवाड़

सीबीआई ने आनंद जोशी के ग़ाज़ियाबाद में मकान पर भी छापेमारी की थी.

फ़िलहाल सीबीआई आनंद जोशी से पूछताछ कर रही है.

आनंद जोशी ने दावा किया है कि उन्हें रिश्वत की पेशकश की गई थी.

सबरंग ट्रस्ट का लाइसेंस पिछले साल ही गृह मंत्रालय ने स्थगित कर दिया था.

गृह मंत्रालय ने इस संस्था के लिए विदेश से आने वाले अनुदान के बारे में जानकारी देने को कहा था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)