पांच में से चार राज्य भाजपा मुक्त: कांग्रेस

कांग्रेस मुख्यालय
प्रकाशित

कांग्रेस ने हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों को 'कांग्रेस मुक्त भारत' की तरह पेश किए जाने पर आपत्ति जताई है.

पांच राज्यों में हुए हालिया चुनवों में कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "असम में हम हारे हैं और केरल में हमारे गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा लेकिन पुडुचेरी में, जहां भाजपा ने सभी 30 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक भी सीट नहीं जीत पाई, वहां हमने बहुमत हासिल किया है."

उन्होंने कहा, "हम प्रोपेगैंडा करने में इतने सक्षम नहीं हैं. कई बार ऐसा होता है कि जो प्रतीत होता है, वैसा होता नहीं है. जो लागातर बेबुनियाद प्रचार हो रहा है वो ग़लत है और तथ्यों के आधार पर नहीं है."

सिंघवी ने कहा, "कांग्रेस मुक्त भारत का प्रोपेगैंडा किया जा रहा है लेकिन असम छोड़ बाकी राज्य भाजपा मुक्त हुए हैं."

कांग्रेस

हालिया चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने असम में 86 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया, जबकि तीन कार्यकाल से सरकार में रही कांग्रेस 26 सीटों पर सिमट कर रह गई.

पश्चिम बंगाल में भाजपा को तीन सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने दो सीटों की बढ़ोत्तरी करते हुए 44 सीटें जीतीं.

तमिलनाडु में कांग्रेस को 8 सीटें मिलीं लेकिन भाजपा का खाता तक नहीं खुला.

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें जीतीं जबकि भाजपा को एकमात्र सीट मिली वो भी पहली बार.

पुडुचेरी में कांग्रेस गठबंधन ने 17 सीटें जीतीं जबकि भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi%20" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप <link type="page"><caption> हमें फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi%20" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi%20" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)