फ़ेसबुक पोस्ट पर दो मुस्लिम युवक गिरफ़्तार

इमेज स्रोत, Getty
- Author, शुरैह नियाज़ी
- पदनाम, भोपाल से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
- प्रकाशित
फ़ेसबुक पर हिंदू देवी काली के आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर करने और लाइक करने की वजह से मुंबई के दो युवकों के ख़िलाफ़ मध्यप्रदेश सरकार ने एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून) के तहत मामला दर्ज किया है.
भोपाल पुलिस ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की मदद से 32 साल के अली हसन शेख और 31 साल के अब्दुल कय्यूम कुरैशी को मुंबई के ऐनटॉप हिल्स से 19 मई को गिरफ़्तार किया था. इस पोस्ट को लेकर भोपाल के कई हिंदू संगठनों ने पुलिस में शिकायत की थी.
भोपाल के गौतम नगर पुलिस स्टेशन प्रभारी मुख्तार कुरैशी ने बताया,“इनके ख़िलाफ़ हमारे पास पर्याप्त सबूत है. इनकी वजह से क़ानून व्यवस्था बिगड़ने का ख़तरा पैदा होने के कारण इनके ख़िलाफ ये कार्रवाई की गई है.”

गिरफ़्तार युवकों में से एक बिल्डर के बॉडीगार्ड के तौर पर काम करता है जबकि दूसरे युवक की इलेक्ट्रॉनिक समान की दुकान है.
पुलिस ने पहले इनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 295(ए) धार्मिक भावनाओं को आहत करना, धारा 153(ए) धर्म, भाषा, नस्ल वगैरह के आधार पर लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश करना और आईटी की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi%20" platform="highweb"/></link>कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi%20" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi%20" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





















