शीना बोरा हत्याकांड : ड्राइवर बना सरकारी गवाह

इमेज स्रोत, FACEBOOK PAGE OF INDRANI MUKHERJEE
मुंबई के चर्चित शीना बोरा हत्याकांड मेें सह-अभियुक्त श्यामवर राय अब इस मामले में सरकारी गवाह होंगे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई की एक अदालत को यह जानकारी दी है.
पीटीआई के मुताबिक, अदालत ने इसे मंजूर करते हुए श्यामवर राय को माफ़ी दे दी है.
राय इस मामले में गिरफ़्तार शीना बोरा की माँ इंद्राणी मुखर्जी की गाड़ी चलाते थे.

शीना बोरा हत्या मामले में उनकी माँ इंद्राणी मुखर्जी के साथ सौतेले पिता और मशहूर मीडिया हस्ती पीटर मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है.
इस मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी. बाद में जांच का ज़िम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया था.
श्यामवर राय ने सीबीआई के सामने इस मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

























