'आसाराम की 2300 करोड़ की अघोषित संपत्ति'

अख़बार
प्रकाशित

बुधवार को दिल्ली से छपे अख़बारों में चीन का भारत की एनएसजी की प्रस्तावित सदस्यता से जुड़ा बयान, कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सलमान ख़ान के शूटिंग और रेप की तुलना वाले बयान की चर्चा है.

इसी के साथ एक धर्मगुरु आसाराम बापू की दो हज़ार करोड़ रुपए से भी ज़्यादा की कथित अघोषित संपत्ति की ख़बर भी कई अख़बारों ने छापी है.

आसाराम बापू
इमेज कैप्शन, (फ़ाइल फ़ोटो)

<link type="page"><caption> 'द इंडियन एक्सप्रेस'</caption><url href="http://epaper.indianexpress.com/849078/Indian-Express/22-June,-2016#page/1/2" platform="highweb"/></link> ने आयकर विभाग की जांच का हवाला देते हुए लिखा है कि आसाराम बापू के पास 2300 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति है.

अख़बार के मुताबिक़ इसी आधार पर आयकर विभाग ने सिफ़ारिश की है कि आसाराम बापू के चैरिटीबल संस्थानों को टैक्स में दी जाने वाली राहत को बंद किया जाए.

आसाराम बापू बलात्कार के आरोप में जेल में हैं.

नरेंद्र मोदी

अख़बार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ में योग करने की तस्वीर को भी पहले पन्ने पर जगह दी है.

'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' ने सियाचिन में भारतीय सैनिकों के योग करने की तस्वीर भी छापी है.

'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच की खोज को पहले पन्ने पर जगह दी है.

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीवीएस लक्ष्मण कोच पद के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू कर रहे हैं.

भारत, चीन

अमरीका के भारत को एक बार फिर समर्थन देने के बाद चीन ने एनएसजी में भारत की सदस्यता पर ताज़ा बयान दिया है.

'हिंदुस्तान टाइम्स' में छपी इस ख़बर में चीन के हवाले से कहा गया है कि एनएसजी में उन देशों के लिए भी सदस्यता के दरवाज़े खुले हैं जिन्होंने परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर अब तक दस्तखत नहीं किए हैं. भारत उन देशों में से एक है.

गौलतब है कि एक ही दिन पहले चीन ने कहा था कि 24 जून को सोल में होने वाली एनएसजी की बैठक में भारत की सदस्यता का मुद्दा एजेंडे में ही नहीं है.

सलमान ख़ान

<link type="page"><caption> 'हिंदुस्तान टाइम्स'</caption><url href="http://paper.hindustantimes.com/epaper/viewer.aspx" platform="highweb"/></link> ने अभिनेता सलमान ख़ान के फ़िल्म 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान होने वाली थकान की तुलना रेप पीड़ित से करने वाले बयान को भी प्रमुखता दी है.

अख़बार ने सलमान ख़ान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर जो हंगामा मचा, उसका भी ज़िक्र किया है.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)